ePaper

बीज लेने पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल इ-किसान भवन परिसर से हुई चोरी

Updated at : 09 Nov 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
बीज लेने पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल इ-किसान भवन परिसर से हुई चोरी

मांझा. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन परिसर में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बीज लेने पहुंचे युवक की बाइक चोरी हो गयी.

विज्ञापन

मांझा. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन परिसर में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बीज लेने पहुंचे युवक की बाइक चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार कर्णपुरा गांव निवासी नरेश राम के भतीजा अनिकेत कुमार और भगीना पीयूष कुमार अपनी बाइक परिसर में खड़ी कर बीज लेने अंदर गये थे. इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया. बताते हैं कि दोनों युवकों ने शोर मचाते हुए चोर को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तेजी से बाइक लेकर निकल भागा. घटना की सूचना मांझा थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मांझा प्रखंड कार्यालय, बीआरसी भवन और किसान भवन परिसर में आये दिन वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. पूर्व में भी यहां से 8 से 10 बाइक चोरी हो चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन