ePaper

श्रीपुर में शादी समारोह से युवक की बाइक चोरी

Updated at : 08 Nov 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीपुर में शादी समारोह से युवक की बाइक चोरी

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी श्याम गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी श्याम गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली. इस संबंध में उचकागांव थाना क्षेत्र के वीरवट गांव निवासी मोहन शाह ने श्रीपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मोहन शाह ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से पकड़ी श्याम गांव आये थे. समारोह के दौरान जब वे कुछ समय बाद बाहर निकले, तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन