ePaper

मिंज स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक आज निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली

Updated at : 17 Oct 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
मिंज स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक आज निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली

गोपालगंज. लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जारी है. इसी क्रम में 18 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जारी है. इसी क्रम में 18 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा. रैली मिंज स्टेडियम से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक, बंजारी चौक, जादोपुर चौक और मौनिया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचेगी. कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता शपथ ग्रहण व हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित होगा. प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ मुकेश कुमार ने इसके लिए डीएवी, वीएम इंटर कॉलेज, एसएस बालिका उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड एवं बैंड टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करें. कार्यक्रम के समुचित समन्वय के लिए जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन