गोपालगंज के विजयीपुर में चोरी के गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Updated:
विज्ञापन

थाने में गिरफ्तार आरोपितों की तस्वीर

गोपालगंज के विजयीपुर में पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है. तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और पांच पानी के मोटर बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल और पांच पानी के मोटर बरामद किये हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, नौ अगस्त को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान के साथ घूम रहे हैं और किसी नई वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मटियरी बगिचा के पास घेराबंदी कर छापेमारी की.

पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.

तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नौशाद अंसारी, बिरजू राम और तवरेज आलम के रूप में हुई है. तीनों विजयीपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताये गये हैं.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने पानी के मोटर और बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया.

दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गयी.

पुलिस ने बताए गये स्थानों से पांच पानी के मोटर और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

अन्य आरोपितों की तलाश में जांच जारी

इस मामले में विजयीपुर थाने में दर्ज कांड संख्या के आधार पर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरी के इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और जांच के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 1 करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए गुड न्यूज, सम्राट सरकार ने अकाउंट में भेजे 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पैसा


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन