ePaper

बाइक से शराब ला रहा यूपी का तस्कर धराया, 105 पैकेट देसी शराब बरामद

Updated at : 16 Jul 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से शराब ला रहा यूपी का तस्कर धराया, 105 पैकेट देसी शराब बरामद

सासामुसा. विश्वंभरपुर पुलिस ने सिपाया के पास वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सासामुसा. विश्वंभरपुर पुलिस ने सिपाया के पास वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में चलाये गये सघन जांच अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली. मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बॉर्डर इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. इसी दौरान यूपी के कुशीनगर जिले से गोपालगंज की ओर आ रहे एक बाइक सवार को रोका गया. तलाशी में उसके पास से 105 पैकेट देसी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुशीनगर के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के फागु छापर गांव निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही बाइक मालिक के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन