गोपालगंज में कल से फिर सक्रिय होगा मानसून, IMD का 27 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की संभावना

Updated:
विज्ञापन
 आसमान में आते- जाते बादलों ने दी राहत

आसमान में आते- जाते बादलों ने दी राहत

Gopalganj Weather Alert : गोपालगंज में सूरज की तपिश और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता से गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Gopalganj Weather Alert : गोपालगंज जिले में बादल छंटने के बाद सूरज की तपिश और भयानक उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन गर्मी का अहसास 44 डिग्री जैसा रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने 27 और 28 जुलाई को जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

तेज धूप और उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने

जिले में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक तेज धूप और बेचैनी भरी उमस रही. पूर्वा हवा 14.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के बावजूद लोगों का शरीर पसीने से भीगता रहा. दिन में कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इन सबके बावजूद रात तक उमस और गर्मी का प्रभाव पूरी तरह से बरकरार रहा.

दिन और रात के तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे के दौरान गोपालगंज में दिन का पारा 3.9 डिग्री और रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है. इस अवधि में जिले के कुछ हिस्सों में मात्र 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक यानी 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक ने दी गर्मी और उमस की जानकारी

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि 26 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होती रहेगी. अचानक धूप और तापमान बढ़ने से लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मानसून होगा सक्रिय और 27 जुलाई से होगी तेज बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी के दोबारा उत्तर की ओर बढ़ने से बारिश का दौर फिर से शुरू होगा. इसके प्रभाव से 27 जुलाई से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और जिले में अच्छी वर्षा होगी. विभाग ने 27 और 28 जुलाई के लिए विशेष बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से जल्द बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read : गोपालगंज के कटेया में सफाईकर्मियों का हंगामा, साथी से मारपीट पर काम ठप कर सड़क पर उतरे


विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन