गोपालगंज के 1918 प्रारंभिक विद्यालयों में आज पीटीएम, निगरानी के लिए जिला स्तर से अफसर तैनात

Updated:
विज्ञापन
 जिला शिक्षा कार्यालय

जिला शिक्षा कार्यालय

गोपालगंज जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 25 जुलाई को 'हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन हो रहा है. इस बैठक में समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

Gopalganj Parent-Teacher Seminar : गोपालगंज जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार 25 जुलाई को समावेशी शिक्षा के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जा रहा है. 'हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर आधारित इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन और बिहार शिक्षा परियोजना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

14 प्रखंडों में अधिकारियों को मिली अनुश्रवण की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर से 14 प्रखंडों में विशेष अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उचकागांव, हथुआ, थावे, कुचायकोट, सिधवलिया, बरौली, बैकुंठपुर, भोरे, विजयीपुर, कटेया, गोपालगंज, पंचदेवरी और फुलवरिया में तैनात अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे. ये अधिकारी निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट गूगल शीट पर दर्ज कराएंगे और विस्तृत प्रतिवेदन डीपीओ कार्यालय को सौंपेंगे.

गूगल शीट और व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो अपलोड करना अनिवार्य

बिहार शिक्षा परियोजना ने सभी प्रखंड साधन सेवियों, संसाधन शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. प्रत्येक विद्यालय को पीटीएम की संपूर्ण जानकारी निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन गूगल शीट पर अपलोड करनी होगी. इसके साथ ही कार्यक्रम की तस्वीरें और छोटे वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य किया गया है.

समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों पर फोकस

इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को समावेशी शिक्षा की अवधारणा से अवगत कराना है. बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की प्रगति और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. शिक्षक अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की रणनीति तैयार करेंगे.

लापरवाही पर होगी सख्त जवाबदेही तय

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग और ऑनलाइन रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों की सीधी निगरानी से विद्यालयों में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. वर्तमान में सभी नामित अधिकारी अपने आवंटित प्रखंडों में पहुंचकर निरीक्षण कार्य में जुट गए हैं.

Also Read : गोपालगंज के मीरगंज में बिहार बंद का मिला-जुला असर, हथुआ जंक्शन पर अलर्ट रहा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन