गोपालगंज: उचकागांव में सर्पदंश से दो वर्षीय मासूम की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
शोक में डूबे मृत बच्चे के परिजन  | Prabhat Khabar Network

शोक में डूबे मृत बच्चे के परिजन

गोपालगंज के उचकागांव लुहसी मौजा गांव में जहरीले सांप के डंसने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Gopalganj News: उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी मौजा गांव में गुरुवार की रात सर्पदंश से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. घटना के बाद मृत बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.

बरामदे में खेलते समय सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार, लुहसी निवासी बलवंत कुमार का दो वर्षीय पुत्र गुरुवार की रात घर के बरामदे में फर्श पर खेल रहा था. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने बच्चे को डंस लिया और वहां से निकल गया.

सांप के डंसते ही बच्चा दर्द से रोने-बिलखने लगा. उसकी आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे. बच्चे की हालत बिगड़ती देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान बच्चे की मौत

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मासूम का इलाज शुरू किया, लेकिन विष का असर अधिक फैल जाने के कारण देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी.

मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम बेटे की मौत के बाद उसकी मां रिंकी देवी और पिता बलवंत कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं.

मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
प्रशांत पाठक

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन