गोपालगंज: भोरे में 106 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
बिश्रामपुर तीनमुहानी के पास 106 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

भोरे के बिश्रामपुर तीनमुहानी के पास पुलिस ने छापेमारी कर 106 लीटर अवैध शराब जब्त की है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतौली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बिश्रामपुर तीनमुहानी के समीप छापेमारी कर 106 लीटर अवैध शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई उदयानंद सिंह को सूचना मिली थी कि बिश्रामपुर तीनमुहानी के समीप भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप रखी गयी है और उसे खपाने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गये स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की.

हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक तस्करों को पहले ही लग गयी. इसके बाद वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये.

तलाशी में मिली 106 लीटर शराब

पुलिस टीम ने मौके की तलाशी ली तो वहां से कुल 106 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाने पहुंचाया. इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी.

अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी

जगतौली ओपी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस फरार आरोपितों की पहचान करने में जुटी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन