ePaper

बरौली में रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर हमले में छह लोग घायल

Updated at : 22 Apr 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बरौली में रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर हमले में छह लोग घायल

बरौली थाने के बड़ाबड़ेया गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़ गये. इसमें दोनो पक्षों से महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. बरौली थाने के बड़ाबड़ेया गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़ गये. इसमें दोनों पक्षों से महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि बड़ा बढ़ेया गांव के निवासी करीमन महतो और जाकिर हुसैन के बीच पूर्व से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार की सुबह रास्ते की नापी हुई थी. इसके बाद मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. इस दौरान एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया. इसमें एक पक्ष से करीमन महतो और उनकी पत्नी मीना देवी व दूसरे पक्ष से जाकिर हुसैन, अफसर मियां, जावेद हुसैन, सदीक हुसैन घायल हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन