उचकागांव में 46 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

Updated:
विज्ञापन
उचकागांव में 46 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

उचकागांव. स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर सूचना के आधार पर छापेमारी कर 33 बोतल देसी और 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक किशोर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर सूचना के आधार पर छापेमारी कर 33 बोतल देसी और 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक किशोर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक आरोपित मौके से फरार हो गया. किशोर के साथ गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के जमसड़ गांव के दीपक सिंह के रूप में हुई है. वहीं, फरार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला के दूधनाथ पासी के रूप में की गयी है. मामले में तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन