प्रताड़ना से तंग महिला ने शादी के छह माह के अंदर ही पति का घर छोड़ा, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग महिला ने शादी के छह माह के अंदर ही पति का घर छोड़ा, प्राथमिकी

भोरे. कटेया थाने के त्रिलोकवां गांव की एक महिला ने शादी के छह माह के अंदर ही प्रताड़ना से तंग आकर पति का घर छोड़ दिया.

विज्ञापन

भोरे. कटेया थाने के त्रिलोकवां गांव की एक महिला ने शादी के छह माह के अंदर ही प्रताड़ना से तंग आकर पति का घर छोड़ दिया. मामले को लेकर उसने पति और सास सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि भोरे थाने के सकतौली गांव के राम प्रवेश यादव की पुत्री मालती की शादी 28 मई 2025 को त्रिलोकवां गांव के अभिमन्यु कुमार यादव से दान दहेज देकर हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद से ही उसे अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर उसने पुलिस की सहायता से घर से किसी तरह से निकलकर मायके पहुंची. उसने पति पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने की बात भी कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन