थावे में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
थावे में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल

गोपालगंज. जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपालामठ के समीप गुरुवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपालामठ के समीप गुरुवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घायलों में पिथौरी गांव निवासी गोविंद कुमार, भोला कुमार और रितेश कुमार बताये गये हैं. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से गोपालामठ के समीप आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थावे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन