ePaper

मंत्री का पीए बनकर दी केस वापस लेने की धमकी, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 24 Nov 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री का पीए बनकर दी केस वापस लेने की धमकी, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी प्रेम शंकर कुशवाहा ने दो लोगों पर मंत्री का निजी सहायक (पीए) बनकर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी प्रेम शंकर कुशवाहा ने दो लोगों पर मंत्री का निजी सहायक (पीए) बनकर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित द्वारा इस संबंध में कटेया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रेम शंकर ने बताया कि 19 नवंबर को प्रमोद भगत समेत कुछ लोगों ने उनके पिता और अन्य पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. सभी का इलाज कटेया रेफरल अस्पताल में चल रहा था. इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर 77640 20061 पर 74858 18628 नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को एक मंत्री का पीए बताते हुए कहा कि मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त हैं और उन्होंने केस नहीं करने को कहा है. पीड़ित के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने कठोर लहजे में चेतावनी दी कि अगर केस करोगे, तो उसका अंजाम बेहद बुरा होगा. यह सुनकर प्रेम शंकर डर गये और अस्पताल में मौजूद परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने मोबाइल नंबर की जांच की, तो वह थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी एक व्यक्ति का निकला. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने तुरंत थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी का कहना है कि कॉल करने वाले की पहचान, कॉल डिटेल और हमले की घटना के पूरे पहलू की तफ्तीश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन