gopalganj news : महिला वार्ड में दो घंटे तक नहीं थी डॉक्टर, गर्भवती महिलाओं की अटकी रही जान
Updated at : 02 Nov 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन

gopalganj news : मॉडल सदर अस्पताल का मामला, डॉक्टर के इंतजार में घंटों तक तड़पती रहीं महिलाएं, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
गोपालगंज. मॉडल सदर अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में शुक्रवार की रात महिला डॉक्टर के दो घंटे तक गायब रहने से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ग्रामीण और शहरी इलाकों से इलाज कराने आयी महिलाएं डॉक्टर के इंतजार में घंटों तड़पती रहीं. स्थिति तब बिगड़ी जब कुछ परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि जादोपुर थाना क्षेत्र के जागीरी टोला निवासी अमीर अहमद की पत्नी सलमा खातून को प्रसव पीड़ा होने पर शाम सात बजे सदर अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के नहीं आने के कारण मरीज की हालत बिगड़ती चली गयी. करीब डेढ़ घंटे बाद महिला डॉक्टर के पहुंचने पर इलाज शुरू हुआ. इस बीच वार्ड में अफरातफरी का माहौल बना रहा. वहीं, महमदपुर से आयी रेखा कुमारी ने बताया कि हम रात 10 बजे पहुंचे थे. डॉक्टर दो घंटे बाद पहुंचीं. इतने देर तक मरीज दर्द में थी. यह स्थिति बहुत खराब है. थावे की पायल देवी डॉक्टर के न रहने से सब परेशान थे. कोई देखने वाला नहीं था. आखिरकार, दो घंटे बाद जब डॉक्टर आयी, तब जाकर राहत मिली. जागीरी टोला की सलमा खातून ने कहा कि मुझे पेट में बहुत दर्द था. डॉक्टर के न आने पर परिजन गुस्से में थे. बाद में जब डॉक्टर आयीं, तो तुरंत इलाज शुरू हुआ. अस्पताल में मौजूद अन्य गर्भवती मरीजों और उनके परिजनों ने भी डॉक्टर की लापरवाही पर नाराजगी जतायी.डीएम की सख्ती भी नहीं आ रही काम
सदर अस्पताल के बिगड़ी व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए डीएम पवन कुमार सिन्हा भी कई बार जांच कर चुके है. बजाप्ता वरीय उपसमाहर्ता को जांच के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है. इसके बाद भी अस्पताल की डिरेल सिस्टम पटरी पर नहीं चढ़ रहा है. खुद सिविल सर्जन के कार्रवाई का भी डर नहीं है. इसका खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है.गायब डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : सीएस
सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है. यदि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बिना सूचना अनुपस्थित पायी जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




