ePaper

बैकुंठपुर के पशु चिकित्सा अस्पताल में चोरी, हजाराें की संपत्ति के साथ कई रेकॉर्ड गायब

Updated at : 18 Sep 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर के पशु चिकित्सा अस्पताल में चोरी, हजाराें की संपत्ति के साथ कई रेकॉर्ड गायब

बैकुंठपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सा अस्पताल के पुराने भवन में बुधवार की देर रात चोरी की घटना हुई.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सा अस्पताल के पुराने भवन में बुधवार की देर रात चोरी की घटना हुई. चोरों ने भवन का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति सहित आवश्यक रेकॉर्ड की चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा टहलने निकले, तो उन्होंने भवन का टूटा दरवाजा देखा और तुरंत थाने को सूचना दी. चोर कुर्सी, टेबल, बेंच, लकड़ी की अलमारी, वैक्सीन कैरियर और रजिस्टर समेत कई जरूरी सामान ले गये. अस्पताल कर्मियों ने बताया कि पुराने भवन के ठीक सामने नया अस्पताल भवन स्थित है, बावजूद इसके चोरी की घटना ने उन्हें असुरक्षित कर दिया है. घटना को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन