gopalganj news : भोरे में नगद, सोना व कपड़ा सहित 12 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : भोरे में नगद, सोना व कपड़ा सहित 12 लाख की चोरी

gopalganj news : भोरे थाना क्षेत्र में 15 दिनों में हुई चोरी की तीसरी बड़ी घटना

विज्ञापन

भोरे. थाना क्षेत्र के नया गांव में बुधवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. नया गांव निवासी केशव शाही के घर से चोरों ने लगभग 12 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. परिजनों ने बताया कि देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोर घर में घुस गये. सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो दरवाजे खुले और सामान बिखरे देख दंग रह गये. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घर से कुछ दूरी पर खाली अटैची, बक्सा और बिखरे कपड़े मिले. अटैची तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये नगद, 10 लाख रुपये के सोने के गहने, एक लाख रुपये का कपड़ा और 16 चांदी के सिक्के चोरी कर लिये. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों में भोरे थाना क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना है. इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पायी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन