स्कूल में सोने वाले तीन शिक्षकों से विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 21 Aug 2025 7:50 PM
गोपालगंज. प्रभात खबर में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की सोते हुई तस्वीर छपने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है.
गोपालगंज. प्रभात खबर में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की सोते हुई तस्वीर छपने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है. विभाग की ओर से तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण किया गया है तथा तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है. कुचायकोट प्रखंड के मध्य विद्यालय सासामुसा की विशिष्ट शिक्षिका अमृता कुमारी, विजय कुमार सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय विनोद मटिहनिया के एचएम मनोज कुमार शमिल हैं. डीपीओ स्थापना की ओर से जारी पत्र में बताया गया है. कि बीते 11 अगस्त को इन शिक्षकों की सोती हुई तस्वीर के साथ प्रभात खबर में खबर छपी. इसके बाद सासामुसा के शंकर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की. तस्वीर से स्पष्ट होता है कि ये शिक्षक शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ले रहे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय निजी काम में लिप्त रहते हैं. डापीओ की ओर से कहा गया है कि तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं मिलने पर शिक्षकाें पर कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










