टीबी मुक्त भारत अभियान: थावे मां भवानी लायंस क्लब ने 12 टीबी मरीजों को लिया गोद
टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने में जुटा थावे मां भवानी लायंस क्लब
टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए थावे मां भवानी लायंस क्लब ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. क्लब ने थावे प्रखंड के 12 टीबी मरीजों को गोद लिया है, जिन्हें नियमित पोषण सहयोग और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की जाएगी.
Gopalganj News: टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को थावे मां भवानी लायंस क्लब की ओर से गोपालगंज क्लब में सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी समीर सौरभ, सिविल सर्जन डॉ. इजरायल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सहित कई अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे.
जनभागीदारी से ही सफल होगा टीबी उन्मूलन अभियान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है. इसके लिए जनभागीदारी, जागरूकता और समाज के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. लोगों से टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील होने तथा उनके पोषण और उपचार में सहयोग करने की अपील की गई.
लायंस क्लब ने 12 टीबी मरीजों को लिया गोद
थावे मां भवानी लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. श्रीराम प्रजापति ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है. स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की मजबूत नींव है.
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत थावे प्रखंड के 12 टीबी मरीजों को क्लब ने गोद लिया है. इन मरीजों को नियमित रूप से पोषण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाकर उनके नियमित उपचार को सुनिश्चित करने और टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.
स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीबी प्रभावित मरीजों के सहयोग, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. क्लब ने कहा कि उसका उद्देश्य जन-जन तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाना तथा टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान को और मजबूत बनाना है.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. श्रीराम प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. शिवेंदु तिवारी, सचिव रवीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, चेयरपर्सन लायन अशोक शर्मा, लायन एस.के. यादव, हरेंद्र किशोर, गोविंद गुप्ता, आशीष वर्णवाल, चंदन पुरी, राजीव रंजन, डॉ. पियूष कुमार, डॉ. अवितेश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











