स्वतंत्रता दिवस को लेकर गोपालगंज के थावे जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा, ट्रेनों में विशेष जांच

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन पर कड़ी निगरानी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जीआरपी थानों के सभी स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती जा रही है.

विज्ञापन

Thawe Junction Security: स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन स्थित जीआरपी थाना क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. 15 अगस्त के मद्देनजर थावे जंक्शन से आने-जाने वाली ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान संदिग्ध यात्रियों और सामान पर विशेष नजर रखी जा रही है.

ट्रेनों और स्टेशन परिसर में विशेष जांच

जीआरपी पुलिसकर्मियों की ओर से ट्रेनों के अलावा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है. यात्रियों के सामान की भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन पर कड़ी निगरानी | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन पर कड़ी निगरानी

सभी स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. थावे जंक्शन के साथ जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. जवान लगातार स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन पर कड़ी निगरानी | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस को लेकर थावे जंक्शन पर कड़ी निगरानी

शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस अलर्ट

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम लगातार सक्रिय है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
चितरंजन उपाध्याय

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन