गोपालगंज में निकली 1000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, भारत माता की झांकी रही आकर्षण
भारत माता की झांकी के साथ निकलती तिरंगा यात्रा.
1000 feet tiranga yatra: गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वतंत्रता दिवस के 80 वर्ष और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली. इस भव्य आयोजन में युवाओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
1000 feet tiranga yatra: स्वतंत्रता दिवस के 80 वर्ष पूरे होने और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गोपालगंज इकाई की ओर से गुरुवार को शहर में 1000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का शुभारंभ कमला राय महाविद्यालय परिसर से हुआ. विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा घोष मोड़, अंबेडकर चौक, जंगलिया मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, मोनिया चौक और पुरानी चौक होते हुए वापस कमला राय महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई.
चौक-चौराहों पर लोगों ने की पुष्पवर्षा
यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया. यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा. विद्यार्थियों और युवाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
अभाविप के नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका के प्रांत संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होना देश के लिए गौरव का अवसर है. जिला संयोजक हरिओम राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया.

एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में अभाविप के पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं के अलावा डीएवी व वीएम इंटर स्कूल के एनसीसी कैडेट, सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र और द फिजिकल एकेडमी के अभ्यर्थी तथा कमला राय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
यात्रा को सफल बनाने में प्रिंस सिंह, हर्षिता कुमारी, नवीन सोलंकी, अंजलि कुमारी, आदित्य हर्ष, मंजीत राय, रोहित जायसवाल, आकाश गोयल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और एनसीसी कैडेटों की भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









