11 दिसंबर को दिल्ली में देशव्यापी धरना में बड़ी भागीदारी दर्ज करायेंगे जिले के शिक्षक

Updated:
विज्ञापन
11 दिसंबर को दिल्ली में देशव्यापी धरना में बड़ी भागीदारी दर्ज करायेंगे जिले के शिक्षक

गोपालगंज. पुरानी पेंशन योजना की बहाली, समान काम का समान वेतन और शिक्षकों को टीइटी परीक्षा से मुक्त करने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर देशभर के प्राथमिक शिक्षक 11 दिसंबर को दिल्ली में धरना देंगे.

विज्ञापन

गोपालगंज. पुरानी पेंशन योजना की बहाली, समान काम का समान वेतन और शिक्षकों को टीइटी परीक्षा से मुक्त करने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर देशभर के प्राथमिक शिक्षक 11 दिसंबर को दिल्ली में धरना देंगे. इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया है. गोपालगंज जिले के शिक्षक भी बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर आयोजित इस धरना में शामिल होंगे. संघ की प्रमुख मांगों में अनुकंपा के आधार पर कार्यरत मित्र शिक्षकों की नियमित शिक्षक के पद पर नियुक्ति तथा उसके बाद विभागीय खर्च पर उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित करना भी शामिल है. धरने की तैयारी को लेकर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जुट गया है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की सभी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और इन्हीं मांगों को बुलंद करने के लिए दिल्ली में व्यापक उपस्थिति दर्ज की जायेगी. निर्णय लिया गया है कि जिला इकाई से अधिकतम संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष लालदीप नारायण राय, जिला प्रधान सचिव छोटेलाल प्रसाद गुप्ता, वीरेश्वर सिंह, हीरालाल चौधरी, शंकर महतो, रामबाबू गुप्ता, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, सुमित मिश्रा, मनोज कुमार त्रिपाठी, रोशन कुमार, सुशीला सिंह, नीलम पाठक, जितेंद्र प्रसाद, दुजेशानंद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन