सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, सोमवार से 6:20 बजे पहुंचेंगे शिक्षक

Updated at : 06 Jun 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है. अब स्कूलों में सुबह 6:30 से दोपहर 12:10 तक पढ़ाई होगी. शिक्षकों को सुबह 6:20 में स्कूल पहुंचना होगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है. अब स्कूलों में सुबह 6:30 से दोपहर 12:10 तक पढ़ाई होगी. शिक्षकों को सुबह 6:20 में स्कूल पहुंचना होगा. विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी घंटियों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. जारी शेड्यूल के अनुसार सुबह 6:30 बजे से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी. इसके बाद 6:45 से 10:50 तक 35- 35 मिनट की सात घंटी पढ़ाई होगी. 10:50 से 11:30 बजे तक प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए मिशन दक्ष की क्लास चलेगी. जो बच्चे मिशन दक्ष में चयनित नहीं है, उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग या अन्य सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. वहीं हाइ व प्लस टू स्कूलों में सामान्य क्लास चलेगी. इसके बाद 11:30 से 12:10 बजे तक कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र- छात्राएं मध्याह्न भोजन करेंगे. वहीं नौवीं से 12 वीं के तक के छात्रों के लिए स्पेशल क्लास चलेगी. जो बच्चे स्पेशल क्लास के लिए चयनित नहीं होंगे, वो खेलकूद, पेंटिंग या अन्य सृजनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों को अब भोजन के लिए करीब साढ़े पांच घंटे का इंतजार करना होगा. डे टाइमिंग में स्कूल चलने पर सुबह 9:30 बजे स्कूल में पढ़ाई शुरू होती है तथा 12:10 में एमडीएम मिल जाता है. वहीं इससे पहले मार्निंग शिफ्ट में सुबह 6:00 बजे स्कूल शुरू होता था और 10:00 बजे बच्चों को एमडीएम मिल जाता था. इस तरह साढ़े तीन से चार घंटे पर भोजन मिल जा ता था. अब बच्चों को भोजन के लिए साढ़े पांच घंटे का इंतजार करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन