महावीरी अखाड़े को लेकर हुई स्पॉट मीटिंग

Updated:
विज्ञापन
महावीरी अखाड़े को लेकर हुई स्पॉट मीटिंग

गोपालगंज. आगामी महावीरी अखाड़ा पर्व को लेकर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रशासन सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. आगामी महावीरी अखाड़ा पर्व को लेकर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में नगर थानाध्यक्ष की उपस्थिति में ग्राम डुमरिया वार्ड एक और दो एवं अमवां नकच्छेद में अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ स्पॉट मीटिंग की गयी. मीटिंग के दौरान थानाध्यक्ष ने अखाड़ा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने सुरक्षा, जुलूस के रूट, समय-सीमा और ध्वनि नियंत्रण आदि विषयों पर विशेष ध्यान देने को कहा. प्रशासन द्वारा यह पहल क्षेत्र में शांति और आपसी समन्वय बनाये रखने के उद्देश्य से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन