ePaper

मांझा सारण नहर पुल पर महाजाम में घंटों फंसे स्कूली बच्चे और लोग

Updated at : 03 Sep 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
मांझा सारण नहर पुल पर महाजाम में घंटों फंसे स्कूली बच्चे और लोग

मांझा. प्रखंड के सारण नहर पुल पर बुधवार की शाम चारों ओर से आये वाहनों की भीड़ के कारण घंटों तक महाजाम लगा रहा.

विज्ञापन

मांझा. प्रखंड के सारण नहर पुल पर बुधवार की शाम चारों ओर से आये वाहनों की भीड़ के कारण घंटों तक महाजाम लगा रहा. इस दौरान स्कूल छूटने के बाद लौट रहे दर्जनों बच्चे जाम में फंसे रहे और अभिभावक परेशान होते रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मांझा बाजार स्थित सारण नहर का पुल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसी रास्ते से लोग प्रखंड कार्यालय, थाना, हाइस्कूल और मिडिल स्कूल तक पहुंचते हैं. रोजाना हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था के लिए न तो चौकीदार रहते हैं और न ही पुलिस. लोगों का कहना है कि खासकर स्कूल छूटने के समय यहां रोजाना जाम लगना आम बात हो गयी है. बुधवार को भी बच्चे और अभिभावक घंटों तक पुल पर जाम में फंसे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन