दोषी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर कार्रवाई की जाये : राजद

राजद के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पासवान ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राशन कार्ड पर मुफ्त अनाज एवं प्रत्येक राशन कार्डधारियों के खाता में एक हजार जमा करने की घोषणा की है.
पटना : राजद के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पासवान ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राशन कार्ड पर मुफ्त अनाज एवं प्रत्येक राशन कार्डधारियों के खाता में एक हजार जमा करने की घोषणा की है. लेकिन जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सभी को बहाना बनाकर लौटा रहे है. वहीं, अभी तक खाता में रुपया भी नहीं गया है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि गरीब-मजदूर को घर-घर जाकर अनाज एवं एक हजार रुपया दिया जाये और दोषी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




