ePaper

दो दिनों में सड़क पर से नहीं हटाया ठेला, खोमचा व वाहन, तो की जायेगी कार्रवाई

Updated at : 17 Jul 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में सड़क पर से नहीं हटाया ठेला, खोमचा व वाहन, तो की जायेगी कार्रवाई

थावे. थावे बस स्टैंड से ओवरब्रिज के नीचे होते हुए बाजार और स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम को लेकर सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

थावे. थावे बस स्टैंड से ओवरब्रिज के नीचे होते हुए बाजार और स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम को लेकर सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने अलर्ट जारी किया है. सीओ के नेतृत्व में लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि टेंपो, इ-रिक्शा, ठेला, खोमचा और सड़क पर अवैध रूप से लगने वाले दुकानदारों को दो दिन के भीतर अपनी सामग्री हटानी होगी. सीओ ने साफ कहा है कि निर्धारित समय के बाद यदि जाम पैदा करने वाले वाहन व ठेला हटाये नहीं गये, तो उनसे जुर्माना वसूलकर सख्त कार्रवाई की जायेगी. रोजाना हो रहे जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन