JDU MLA पप्पू पांडेय को राहत बरकरार, सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की जमानत अर्जी पर भी हुई सुनवाई
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2026 12:16 PM
पप्पू पांडेय, जेडीयू एमएलए
Pappu Pandey: जदयू विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से राहत बरकरार रखी गई है. आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. अब इस मामले में 27 मई को सुनवाई होगी. आज कोर्ट में विधायक के भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत पर भी सुनवाई हुई.
Pappu Pandey: (सत्येंद्र पांडेय) कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. मामले में जिला जज तृतीय राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के दलीलों को सुनने के बाद विधायक को राहत बरकरार रखी और आगे की सुनवाई 27 मई को मुकर्रर की है.
जबकि भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. सुनवाई में विधायक की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्र आज कोर्ट में नहीं आ सके. लेकिन सिविल कोर्ट में उनके अधिवक्ता उदय कुमार और शेख असगर मौजूद थे.
सीए राहुल तिवारी के वकील ने क्या कहा?
सीए राहुल तिवारी की ओर से पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नरेश दीक्षित और सिविल कोर्ट अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने दलीलें पेश की. नरेश दीक्षित ने कहा कि केस में पुलिस की अब तक की जांच और दर्ज कांड में काफी गड़बड़ियां है. सीए राहुल तिवारी और विधायक पप्पू पांडेय पर कोई मामला ही नहीं है.
वकील ने यह भी कहा, कोर्ट ने सीए, उनके भाई सतीश पांडेय समेत सभी की जमानत अर्जी को रद्द कर दिया. हम लोग पटना हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे. अभियोजन पक्ष से जिला लोक अभियोजक देववंश गिरी उर्फ भानु गिरी, अधिवक्ता राजकमल और अभिषेक राय ने बहस किया.
एक अप्रैल से जेल में बंद है चार भू-माफिया
कुचायकोट थाना इलाके के बेलवा गांव में जमीन पर कब्जा करने पहुंचे चार भू-माफियाओं को पुलिस ने एक अप्रैल को दबोच लिया था. भू-माफियाओं के पास से पांच मोबाइल जब्त किया गया. भू-माफियाओं में सीवान जिले के कदम मोड़ बलेथा बाजार के सुरेश पांडेय के बेटे भोला पांडेय उर्फ राकेश पांडेय, उदमल सिंह के बेटे गुड्डु कुमार, नरसिंग राम के बेटे दीपक कुमार, हरिशंकर चौधरी के बेटे नीतीश कुमार शामिल हैं, जिनकी जमानत पर भी बहस हुई.
क्या है पूरा मामला?
विधायक अमरेंद्र पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी पर फर्जी कागजात के जरिए जमीन पर कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं के साथ साजिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जबकि भोला पांडेय सहित चार को पुलिस इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले में मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Also Read: बिहार में पुलिस की जांच अब होगी डिजिटल, FIR से लेकर फाइनल रिपोर्ट बनाने तक सब होगा ऑनलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










