gopalganj news : इजमामुल ही मऊ का राकेश तो नहीं, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Updated at : 03 Jan 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन

gopalganj news : थावे मंदिर चोरी कांड में ज्वेलरी की बरामदगी पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती, इनपुट मिलते ही तेज हो गया एक्शनमऊ जेल में इजमामुल नाम बदलकर दीपक के साथ तो नहीं रह रहा, जांच शुरूफरार शरीफ की गिरफ्तारी के बाद चोरी गयी ज्वेलरी बरामद होने के आसार
विज्ञापन
gopalganj news : गोपालगंज. बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे मंदिर से मां सिंहासनी की ज्वेलरी के चोरी कांड में मास्टरमाइंड दीपक राय के साथ मऊ जेल में बंद मऊ का राकेश कही इजमामुल ही तो नहीं? इजमामुल जेल में अपना नाम बदल कर तो नहीं रह रहा? पुलिस मऊ के राकेश की तलाश में 15 दिनों तक खाक छानने के बाद सुराग नहीं तलाश पा रही है. आखिर राकेश कहां गयब हो गया.
अब पुलिस की टीम इजमामुल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस को गुत्थी को सुलझाने के लिए टेक्निकल तथ्यों की जांच की जा रही. इजमामुल से पूछताछ में साफ होगा कि राकेश कौन है. मंदिर की बाकी ज्वेलरी कहां है. इजमामुल से पूरा कांड खुलने के आसार बने हैं. मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माता शीतला धाम मंदिर में दो मार्च, 2025 की रात करीब 11 बजे चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने गाजीपुर जिले के जमनिया थाने के बेटावर कला गांव के दीपक राय उर्फ दिव्यांशु को गिरफ्तार किया था. उसी दौरान मऊ जेल में मऊ के रहने वाले राकेश से दोस्ती हो गयी. दीपक ने 11 दिसंबर की रात मंदिर में रेकी की. उसके बाद 17-18 दिसंबर की रात में दोनों ने थावे मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दीपक ने अपने इकबालिया बयान में दूसरे चोर को मऊ का राकेश बताया था. जब इजमामुल अरेस्ट हुआ, तो सीसीटीवी से इसकी तस्वीर मैच हुई. पुलिस को अब शक है कि राकेश ही इजमामुल तो नहीं? पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने भी इसकी पुष्टि की है.पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया था इजमामुल
27 दिसंबर की सुबह रिखई टोला गांव के समीप दुर्गा मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया गया. इसी दौरान बीच सड़क पर पुलिस व अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. आत्मरक्षा में की गयी पुलिस की कार्रवाई में इजमामुल आलम के पैर में गोली लग गयी. घायल आरोपित पूर्वी चंपारण के रहने वाले इजमामुल आलम को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.अब पूर्वी चंपारण व सारण में वांटेड शरीफ को तलाश रही एसआइटी
चोरी कांड में फरार चल रहे शरीफ सांईं की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. एसआइटी की दो टीमें सारण व पूर्वी चंपारण में छापेमारी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को उठाकर पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरीफ सांईं की गिरफ्तारी के लिए अबतक उसके 35 ठिकानों को खंगाला जा चुका है. उसकी गिरफ्तारी से ही पुलिस को उम्मीद है कि मां की ज्वेलरी का बाकी हिस्सा मिल सकता है. अरार निवासी शरीफ सांईं की संलिप्तता की जानकारी दी है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है. फरार शरीफ सांईं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो अलग-अलग टीमें पूर्वी चंपारण व सारण जिले में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को आशंका है कि आरोपित अपने रिश्तेदारों या परिचितों के यहां छिपा हो सकता है. इसी आधार पर कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकता है.ज्वेलरी मिलने में हो रही लेट से टूट रहा भरोसा
थावे मंदिर चोरी की घटना को लेकर जिले में काफी आक्रोश देखा गया था. ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई व लगातार छापेमारी अभियान से आम लोगों में यह उम्मीद जगी कि जल्द ही फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अब ज्वेलरी की बरामदगी नहीं हो पाने से लोगों का भरोसा खत्म होने लगा है. ज्वेलरी की बरामदगी नहीं होने से पुलिस की चुनौती बढ़ती जा रही है.अबतक तीन को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
इस चोरी कांड में शामिल यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले दीपक राय, पूर्वी चंपारण जिले के इजमामुल आलम व गोपालगंज शहर के अरार मोड़ निवासी गुड्डून सांईं को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से मंदिर से चोरी किये गये आभूषणों के अवशेष भी बरामद किये गये हैं.गिरफ्तार आरोपित इजमामुल आलम को पुलिस ने भेजा जेल
थावे. थावे मंदिर आभूषण चोरी कांड के आरोपित इजमामुल आलम को बीते 25 दिसंबर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था. उसके पैर में गोली लगी थी. करीब आठ दिनों तक उपचार के बाद पुलिस ने उसे कोट में पेश कर दिया. वहीं, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. आरोपित के दाहिने पॉकेट से मिट्टी लगे काले पॉलीथिन में रखे सोने के मुकुट के टूटे छोटे-बड़े 11 टुकड़े बरामद किये गये थे. पुलिस एनकाउंटर में उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था. पुलिस कस्टडी में इलाज के बाद शुक्रवार की देर शाम उसे थावे थाने लाया गया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




