मेंटेनेंस के कारण फुलवरिया में कल दो घंटे बिजली रहेगी गुल

Updated:
विज्ञापन
मेंटेनेंस के कारण फुलवरिया में कल दो घंटे बिजली रहेगी गुल

गोपालगंज. हथुआ ग्रिड उपकेंद्र में विंटर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण फुलवरिया प्रखंड की बिजली आपूर्ति 13 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक बाधित रहेगी.

विज्ञापन

गोपालगंज. हथुआ ग्रिड उपकेंद्र में विंटर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण फुलवरिया प्रखंड की बिजली आपूर्ति 13 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक बाधित रहेगी. ग्रिड में इक्विपमेंट, कंडक्टर, कनेक्टर और पैनल सहित अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच-पड़ताल व मरम्मत की जायेगी. इससे पूरे फुलवरिया फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में बिजली नहीं मिलेगी. कनीय विद्युत अभियंता मो. आफाक आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्य सुचारु ढंग से पूरा करने के लिए बिजली बंद रखना आवश्यक है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली संबंधी सभी जरूरी कार्य पहले से निबटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन