ePaper

शारदीय नवरात्र में थावे मंदिर में सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर

Updated at : 21 Sep 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में थावे मंदिर में सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर

थावे. शारदीय नवरात्र में सूबे के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं. विधि-व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा.

विज्ञापन

थावे. शारदीय नवरात्र में सूबे के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं. विधि-व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा. मंदिर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी होगी. मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा दंडाधिकारी के रूप में सीओ कुमारी रूपम शर्मा और थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं थावे दुर्गा मंदिर प्रवेश द्वार पर पूर्णमणि प्रजापति, कृषि समन्वयक रतिकांत श्रीवास्तव, कनीय अभियंता आयुषी कुमारी, एसआइ विश्वमोहन राम और धर्मेंद्र कुमार यादव की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं, मंदिर निकास द्वार पर बीडब्ल्यूओ चंचल कुमार, तकनीकी सहायक रणधीर कुमार सिंह, कुसुम कुमारी गुप्ता, एएसआइ पवन कुमार और प्रमोद पासवान तैनात रहेंगे. दुर्गा मंदिर प्रांगण में सीडीपीओ संगीता कुमारी, वेदप्रकाश वर्णवाल, बीपीएम जीविका कुणाल कुमार, एसआइ धीरज कुमार और नीरज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. श्रद्धालुओं की लाइन प्रबंधन के लिए बीसीओ पुष्पराज, आलोक रंजन कुमार और एसआइ अवधेश कुमार को लगाया गया है. रहषु मंदिर पर एमओ बद्री विशाल और एसआइ अरविंद कुमार, जबकि मंदिर बैरियर पर बीएओ प्रभुनाथ मांझी और शशिकांत पासवान की तैनाती रहेगी. उधर दूसरी ओर यातायात नियंत्रण के लिए दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक पर बीपीआरओ पुष्कर पुष्पेश और अजीत प्रसाद, मेला क्षेत्र में पैदल गश्ती के लिए प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सम्राट शिवमणि और एएसआइ नीरज कुमार पांडेय तैनात रहेंगे. थावे बाजार तीनमुहानी चौक, पुराना थाना मोड़ और इटवा पुल पर भी दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसी तरह लछवार दुर्गा मंदिर पर भी प्रशासन ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन