पुलिस ने 212 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने 212 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले के विशंभरपुर थाना पुलिस ने सिपाया कृषि फार्म के पास छापेमारी कर 212 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के विशंभरपुर थाना पुलिस ने सिपाया कृषि फार्म के पास छापेमारी कर 212 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पकड़े गये तस्कर की पहचान नगर थाने के तिरविरवा गांव के निवासी श्रीराम ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने बताया कि आरोपित शराब की खेप बाइक के जरिये कहीं ले जाने की फिराक में था. छापेमारी के दौरान मौके से तीन बाइकें भी जब्त की गयी हैं. गिरफ्तारी के बाद तस्कर को थाना लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन