PM Awas Yojana 2024: बिहार में आवास की सौगात, 5955 परिवारों का भविष्य उज्जवल, पर किसे मिलेगी पहली किस्त?
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 25 Sep 2024 5:36 PM
PM Awas Yojana
PM Awas Yojana 2024: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गोपालगंज जिले के 5955 परिवारों को आवास मिलेगा. जिला के सभी 14 प्रखंडों में 5,955 लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी.
PM Awas Yojana 2024: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गोपालगंज जिले के 5955 परिवारों को आवास मिलेगा. जिला के सभी 14 प्रखंडों में 5,955 लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन किस्त में 1.20 लाख की राशि दी जाएगी. जिसमें से 1,479 लोगों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करा दिया गया है.
अब तक इतने लोगों को मिला किस्त
बिहार के गोपालगंज जिला के सभी 14 प्रखंडों में 5,955 लाभुकों के चयन के बाद जिओ टैगिंग का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है. 5,955 लाभुकों में से अब तक 4,522 लाभुकों का जिओ टैगिंग का कार्य कर दिया गया है. 1,479 लोगों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करा दिया गया है. बाकी 4,309 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराने के लिए आवास निर्माण को निर्देश दे दिया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन किस्त में 1.20 लाख की राशि दी जाएगी. इस आवास योजना में तीन किस्तों में 40-40 हजार तक की राशि दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा.
Also Read: अशोक चौधरी के पोस्ट पर सियासी बवाल, VIP चीफ ने दिया बड़ा बयान
सबसे कम इस प्रखंड के लाभुकों को मिला किस्त
जिला के सभी 14 प्रखंडों में 5,955 लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी. जिसमें से 1,479 लोगों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करा दिया गया है. इस योजना के तहत एक रिपोर्ट के अनुसार गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखंड में सबसे कम 33 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कारायी गयी है.
ये वीडिओ भी देखें: मंत्री अशोक चौधरी के पोस्ट पर मचा सियासी बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










