फुलवरिया में घर के आंगन में निकला कोबरा, एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

Author Rakesh gupta|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांप को रेस्क्यू के दौरान लोगों की लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवरिया गांव में एक घर के आंगन में विशाल और विषैला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया. चूहे का पीछा करते हुए सांप घर में घुसा, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई. वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया.

विज्ञापन

Gopalganj News : फुलवरिया प्रखंड के फुलवरिया गांव में रविवार को एक घर के आंगन में अचानक विशालकाय विषैला कोबरा निकल आने से अफरा-तफरी मच गई. सांप को देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया.

विज्ञापन

चूहे का पीछा करते हुए घर में घुसा कोबरा

जानकारी के अनुसार घटना फुलवरिया गांव निवासी लहवर ठाकुर के घर की है. बताया जाता है कि एक चूहे का शिकार करने के दौरान विशालकाय कोबरा घर के आंगन में पहुंच गया. चूहे के पीछे भागते हुए सांप ने पूरे आंगन में उत्पात मचाया. उसकी तेज फुफकार सुनकर परिवार के लोग घबरा गए.

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

परिजनों ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत घर से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया और वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी. कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम के प्रभारी अरुण कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. तब तक सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी.

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू टीम के अनुसार कोबरा काफी आक्रामक था, जिससे उसे पकड़ने में काफी कठिनाई हुई. करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने विशालकाय विषैले कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

बरसात में सतर्क रहने की अपील

परिजनों के आग्रह पर रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सावधानीपूर्वक एक प्लास्टिक के कंटेनर में सुरक्षित रखा और उसे जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई. टीम प्रभारी अरुण कुमार राय ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में यदि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन्यजीव रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन