गोपालगंज के भदवहीं विद्यालय में पौधारोपण, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ नारे के साथ किया गया पौधारोपण

गोपालगंज के भदवहीं विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सहभागिता की।

विज्ञापन

गोपालगंज: भोरे प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदवहीं में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए तथा पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया.

पेड़ हैं जीवन के संरक्षक : शिक्षक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार द्विवेदी, शिक्षक नागेंद्र सिंह, संगीता देवी, उषा देवी, हेमलता और अजीत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के अमूल्य संरक्षक हैं. जीवित रहने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है. इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए.

नारों के साथ किया पौधारोपण

शिक्षकों ने पेड़ों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ", "एक वृक्ष दस पुत्र समान" जैसे नारों के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

अभिभावकों ने भी निभाई सहभागिता

कार्यक्रम में रिंकू देवी, गायत्री देवी, माला देवी समेत कई अभिभावक भी उपस्थित रहे. सभी ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया.

Also Read : गोपालगंज के बाद अब मीरगंज में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 450 रुपये मानदेय पर काम से इनकार


विज्ञापन
अजित द्विवेदी

लेखक के बारे में

By अजित द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन