पटना से गोपालगंज का सफर मात्र 4 घंटे में होगा पूरा, जानिए सबसे बेस्ट ट्रेन, रूट, टाइमिंग और किराया

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Patna to Gopalganj Train : पटना से गोपालगंज के बीच ट्रेन यात्रा को आसान बनाने के लिए, हमने विभिन्न ट्रेनों के समय, मार्ग और यात्रा अवधि का विश्लेषण किया है. जानें कौन सी ट्रेन आपके लिए सबसे तेज और सुविधाजनक है.

विज्ञापन

Patna To Gopalganj Train : पटना से गोपालगंज जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन सफर एक सुविधाजनक विकल्प है. अगर आप बस या निजी वाहन के बजाय ट्रेन से गोपालगंज जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं. पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र और आसपास के स्टेशनों से मिलने वाली ट्रेनों में समय और यात्रा अवधि के हिसाब से यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन चुन सकते हैं.

पटना से गोपालगंज जाने के लिए कौन सी ट्रेन बेहतर है?

गोपालगंज जाने के लिए ट्रेन चुनते समय सिर्फ किराया देखना ही काफी नहीं है. ट्रेन किस स्टेशन से मिलेगी, कितने बजे रवाना होगी और गोपालगंज कब पहुंचाएगी, यह भी देखना जरूरी है. जानकारी के मुताबिक 03215 और 15079 जैसी ट्रेनें रोजाना चलने वाले विकल्पों में शामिल हैं. अगर आप पटना जंक्शन से ही ट्रेन पकड़ना चाहते हैं, तो 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है. वहीं पाटलिपुत्र से ट्रेन पकड़ना आपके लिए आसान है तो 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस बेहतर विकल्प बन सकती है.

पटना जंक्शन से 12:10 बजे मिलेगी ट्रेन

पटना जंक्शन से दोपहर में गोपालगंज जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस बेहतर विकल्प है. यह ट्रेन करीब 12:10 बजे पटना जंक्शन से रवाना होती है और जानकारी के अनुसार शाम 5.40 में गोपालगंज पहुंचती है. यह ट्रेन रोजाना चलती है. ट्रेन से सफर में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगता है. दोपहर में यात्रा करने वालों के लिए इसका फायदा यह है कि सुबह जल्दी स्टेशन पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ती.

इन स्ट्रेशनों से गुजरती है ट्रेन

पटना से गोपालगंज की कुल दूरी 155 से 170 किमी है. यह ट्रेन 12 :10 में पटना जंक्शन से खुलकर फुलवारी शरीफ, पाटलिपुत्र जंक्शन, दिघवारा, गोल्डिंगंज, खैरा, मढ़ौरा और मसरख होते हुए गोपालगंज पहुंचती है.

सबसे तेज विकल्प चाहिए तो 15079 पर नजर डालें

अगर आपकी प्राथमिकता कम समय में गोपालगंज पहुंचना है, तो 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस बेहतर विकल्पों में शामिल है. जानकारी के अनुसार यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से 15:15 बजे रवाना होती है और करीब 4 घंटे 13 मिनट में लगभग 158 किलोमीटर की दूरी तय कर गोपालगंज पहुंचती है. यह ट्रेन रोजाना चलती है.

ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेनों की लिस्ट

इन स्ट्रेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन, थावे में 20 मिनट का स्टॉपेज

पाटलिपुत्र जंक्शन से खुली यह ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरती है लेकिन इसका स्टॉपेज सबसे अधिक थावे जंक्शन में होता है. जहां ट्रेन 20 मिनट के लिए रुकती है. पाटलिपुत्र जंक्शन (PPTA) से निकलकर ट्रेन दिघा ब्रिज हाल्ट, भरपुरा पहलेजाघाट जंक्शन, परमानंदपुर, नयगांव, सीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ागोपाल, डुमरी जुआरा हाल्ट, गोल्डिंगंज, खैरा, मढ़ौरा, शाम कौड़ियां, मसरख जंक्शन, राजापट्टी, दिघवा दुबौली, सिधवलिया, रतन सराय होते हुए गोपालगंज पहुंची है. इसके बाद थावे जंक्शन पर ट्रेन सबसे ज्यादा 20 मिनट रुकती है. इसके बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होती है.

55515 ट्रेन भी दे सकती है दूसरा विकल्प

गोपालगंज जाने वाले यात्रियों के पास 55515 ट्रेन का विकल्प भी है. जानकारी के अनुसार यह पटना जंक्शन से करीब 12:10 बजे रवाना होती है और लगभग 18:06 बजे गोपालगंज पहुंचती है. इस ट्रेन का सफर दूसरी कुछ ट्रेनों की तुलना में लंबा है. इसलिए अगर आपको जल्दी पहुंचना है तो तेज विकल्प देखना बेहतर होगा.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

सुबह जल्दी निकलना है तो 05027 भी विकल्प

अगर आपको सुबह जल्दी गोपालगंज पहुंचना है, तो 05027 देवघर-गोरखपुर एक्सप्रेस का विकल्प देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार ट्रेन करीब 02:50 बजे रवाना होती है और सुबह करीब 08:04 बजे गोपालगंज पहुंचती है. यह ट्रेन रोजाना चलती है. हालांकि 05027 देवघर - बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल मुख्य रूप से सावन और भादों के महीने में देवघर (बाबाधाम) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाने वाली एक विशेष ट्रेन है. यह ट्रेन झारखंड के देवघर जंक्शन (DGHR) से खुलकर बिहार के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों और गोपालगंज से होते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन (GKP) और आगे बढ़नी (BNY) तक जाती है. यह ट्रेन आपको हाजीपुर जंक्शन से पकड़नी होगी.

यहां देखें ट्रेनों का लिस्ट

किस यात्री के लिए कौन सी ट्रेन बेहतर?

ट्रेन चुनने का सबसे आसान तरीका अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला करना है.

  • पटना जंक्शन से यात्रा करनी है, तो 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस आपके लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकती है.
  • कम समय में पहुंचना है और पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचना आसान है, तो 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस बेहतर विकल्पों में शामिल है.
  • सुबह गोपालगंज पहुंचना है, तो 05027 का शेड्यूल देखा जा सकता है, लेकिन इसके बोर्डिंग स्टेशन की पुष्टि जरूर करें.
  • सीट उपलब्धता के आधार पर दूसरा विकल्प चाहिए, तो 55515 ट्रेन की जानकारी भी जांची जा सकती है.

पटना से गोपालगंज जाने से पहले स्टेशन जरूर देखें

इस रूट पर एक बात यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. हर ट्रेन पटना जंक्शन से नहीं चलती. कुछ ट्रेनें पाटलिपुत्र या हाजीपुर जैसे स्टेशनों से मिलती हैं. इसलिए केवल ट्रेन का नाम देखकर टिकट बुक न करें. टिकट बुक करने से पहले Boarding Station, Departure Time और Destination Station तीनों जरूर जांचें. इससे गलत स्टेशन पहुंचने जैसी परेशानी से बचा जा सकता है.

पटना से गोपालगंज की दूरी करीब 158 किलोमीटर

जानकारी के अनुसार पटना क्षेत्र से गोपालगंज की रेल दूरी करीब 158 किलोमीटर के आसपास है. अलग-अलग ट्रेन के रूट और ठहराव के कारण यात्रा का समय अलग हो सकता है. तेज ट्रेन करीब 4 घंटे 13 मिनट में यह सफर पूरा करती है, जबकि अधिक स्टॉपेज वाली ट्रेन को ज्यादा समय लग सकता है.

पटना से गोपालगंज जाने का किराया

पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन से गोपालगंज (या थावे जंक्शन) के लिए चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में सामान्य यानी जनरल कोच का टिकट मात्र ₹40 से ₹110 के बीच उपलब्ध है. यदि आप स्लीपर क्लास (शयनयान श्रेणी) में आरामदायक सफर करना चाहते हैं, तो इसका किराया ₹140 से ₹170 के बीच आता है, जबकि थर्ड एसी (3A) कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को लगभग ₹500 तक का भुगतान करना होगा. ट्रेन का यह किराया सड़क मार्ग और बसों की तुलना में काफी सस्ता है, जिससे दैनिक यात्रियों और आम जनता को यात्रा करने में बड़ी आर्थिक राहत मिलती है.

टिकट बुक करने से पहले ये 5 बातें जरूर जांचें

  • ट्रेन नंबर: सही ट्रेन का नंबर देखकर ही टिकट बुक करें.
  • बोर्डिंग स्टेशन: पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र या हाजीपुर में से ट्रेन कहां से मिलेगी, यह जरूर देखें.
  • समय: ट्रेन का प्रस्थान और गोपालगंज पहुंचने का समय जांचें.
  • सीट उपलब्धता: यात्रा की तारीख डालकर उपलब्ध सीट की स्थिति देखें.
  • अंतिम टाइमटेबल: रेलवे के ताजा शेड्यूल से समय की पुष्टि करें, क्योंकि ट्रेन का समय या संचालन बदल सकता है.

पटना से गोपालगंज जाने वालों के लिए सबसे जरूरी बात

अगर आप पटना से गोपालगंज जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं है कि कौन सी ट्रेन चलती है. आपके लिए सही ट्रेन वही होगी जो आपके नजदीकी स्टेशन से मिले, आपके समय के अनुसार चले और आपको सुविधाजनक समय पर गोपालगंज पहुंचाए.

Also Read : PHOTOS: मीरगंज में महादेव का दिव्य श्रृंगार, कहीं फूल-फलों से सजे भोलेनाथ तो कहीं ड्राई फ्रूट्स से हुआ अभिषेक, देखें तस्वीरेें


विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन