सेलो टेप से चिपका कर ला रहा था शराब, प्लेटफॉर्म पर धराया यात्री

Updated:
विज्ञापन
सेलो टेप से चिपका कर ला रहा था शराब, प्लेटफॉर्म पर धराया यात्री

थावे. जीआरपी ने प्लेटफॉर्म जांच अभियान के दौरान थावे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक यात्री को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

थावे. जीआरपी ने प्लेटफॉर्म जांच अभियान के दौरान थावे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक यात्री को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शक के आधार पर फुट ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी, तो उसके शरीर से सेलो टेप से चिपकायी गयी 15 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी राज कुमार शर्मा के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया. इस कार्रवाई के दौरान एसआइ विनय कुमार चौधरी, शेखर कुमार और रेखा कुमारी समेत रेल पुलिस की टीम मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन