बस पलटने से एक की मौत, 57 यात्री घायल

Updated at : 17 Jul 2020 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
बस पलटने से एक की मौत, 57 यात्री घायल

दिल्ली से 89 यात्रियों को लेकर मधुबनी जा रही बस गुरुवार को कुचायकोट थाने के अमवा गांव के पास एनएच 28 पर पलट गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज : दिल्ली से 89 यात्रियों को लेकर मधुबनी जा रही बस गुरुवार को कुचायकोट थाने के अमवा गांव के पास एनएच 28 पर पलट गयी. इसमें छपरा के एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 57 लोग घायल हो गये. हादसे के बाद एनएच पर वाहनों का परिचालन ढाई घंटे तक बाधित रहा. मृतक यात्री की पहचान सारण जिले के मांझी थाने के ताजपुर झाखड़ गांव निवासी अरुण कुमार साह के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि बस में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, कटिहार, मधुबनी के अधिकतर यात्री थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन