ePaper

मोबाइल पर फाेन कर मानसिक प्रताड़ना देने से निर्मला ने जहर खाकर कर ली थी खुदकुशी, मृतका के पुत्र की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 20 Jan 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर फाेन कर मानसिक प्रताड़ना देने से निर्मला ने जहर खाकर कर ली थी खुदकुशी, मृतका के पुत्र की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बघवार कोहड़ा टोला में 17 जनवरी को महिला के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बघवार कोहड़ा टोला में 17 जनवरी को महिला के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतका के पुत्र ओमप्रकाश सहनी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही नरेंद्र सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं. ओमप्रकाश सहनी का कहना है कि आरोपित द्वारा मोबाइल से उनकी मां निर्मला देवी को लगातार फोन कर बात करने का दबाव बनाया जाता था. प्राथमिकी में बताया गया है कि ओमप्रकाश सहनी का पूरा परिवार बाहर रहकर काम करता था, जबकि उनकी मां घर में अकेली रहती थीं. इसी का फायदा उठाकर आरोपित उन्हें लगातार परेशान करता था. घटना के दिन मृतका की बहन (मौसी) ने सूचना दी कि उक्त मोबाइल नंबर से फिर से फोन आने के बाद महिला ने जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. पुत्र का आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उनकी मां ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन