ePaper

कटेया में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 11 Nov 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां द्वारा थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज शिकायत के अनुसार रात करीब 8:30 बजे युवती घर से बथान जा रही थी, तभी गांव का एक युवक घात लगाकर बैठा था. उसने युवती को पकड़कर दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश की. युवती किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. मां जब आरोपित के घर पूछताछ करने गयी, तो आरोपित ने रॉड से युवती के सिर पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गयी. बचाने गयी मां पर भी दो अन्य लोगों ने हमला किया और उसके जेवर छीन लिये. दोनों घायल महिलाओं का उपचार कराया गया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन