ePaper

ससुराल आये शख्स से मारपीट, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 27 Nov 2025 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल आये शख्स से मारपीट, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हलुआर सोफवा टोला गांव में अपनी ससुराल आये बिहटा निवासी सुजीत कुमार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हलुआर सोफवा टोला गांव में अपनी ससुराल आये बिहटा निवासी सुजीत कुमार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. सुजीत कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी साली रुखसाना खातून, उसके पुत्र अरबाज अली और पिपरा बथानी टोला के ओमप्रकाश ने मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. सुजीत के अनुसार, आरोपितों ने उनकी गाड़ी के चारों चक्कों को चाकू से फाड़कर बेकार कर दिया तथा गाड़ी में सो रहे चालक के साथ मारपीट कर उससे 600 रुपये छीन लिये. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन