फुलवरिया में बाइक से विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया में बाइक से विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

फुलवरिया. स्थानीय पुलिस ने सोमवार की अपराह्न माड़ीपुर बाजार से एक बाइक में छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

फुलवरिया. स्थानीय पुलिस ने सोमवार की अपराह्न माड़ीपुर बाजार से एक बाइक में छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार में शराब की खेप उतारी जा रही है. मौके पर पहुंचते ही एक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि तलाशी में बाइक से विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. यह शराब तस्करी की नीयत से लायी गयी थीं. फरार युवक की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने दावा किया कि तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन