थावे जंक्शन पर जरूरतमंदों के बीच लायंस क्लब ने बांटे कंबल

Updated:
विज्ञापन
थावे जंक्शन पर जरूरतमंदों के बीच लायंस क्लब ने बांटे कंबल

थावे. थावे जंक्शन के रेल परिसर में रविवार की शाम लायंस क्लब ऑफ थावे मां भवानी की ओर से असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.

विज्ञापन

थावे. थावे जंक्शन के रेल परिसर में रविवार की शाम लायंस क्लब ऑफ थावे मां भवानी की ओर से असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. लायन अध्यक्ष गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ गप्पू गुप्ता की देखरेख में कुल 50 जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया. उन्होंने कहा कि शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह सेवा कार्य किया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा. कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन अशोक कुमार शर्मा, डॉ शिवेंदु तिवारी, डॉ प्रजापति, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ सुनील कुमार तथा राजीव कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं कंबल मिलने पर जरूरतमंदों ने काफी खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन