गोपालगंज: कुचायकोट से बाबा धाम के लिए 51 कांवरियों का जत्था रवाना, बाबा दोनाशुक्ल मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

बाबा धाम जाते कावरिया | Prabhat Khabar Network

कुचायकोट प्रखंड के बथानाकुट्टी से 51 कांवरियों का एक भव्य जत्था बाबा धाम (देवघर) के लिए रवाना हो गया है. यूपी सीमा पर स्थित बाबा दोनाशुक्ल मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद, यह दल क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर देवघर के लिए प्रस्थान कर गया. श्रद्धालुओं में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के कुचायकोट प्रखंड के बथानाकुट्टी से श्रद्धालुओं का एक भव्य कांवरिया जत्था बाबा धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ. यूपी सीमा पर स्थित ऐतिहासिक बाबा दोनाशुक्ल मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजा के बाद 51 कांवरियों का यह दल क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ देवघर के लिए प्रस्थान कर गया. रवानगी के दौरान पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुलतानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे.

जत्थे में शामिल रहे दर्जनों शिवभक्त, ग्रामीणों में उत्साह

बाबा धाम जाने वाले इस 51 सदस्यीय जत्थे में मुख्य रूप से आनंद ओझा, सत्येंद्र कुमार नागा, मनोज साह, सुनील ओझा, रूपेश पांडेय, बिपिन प्रसाद, सुनील साह, निखिल कुमार, संजय राय, मनोहर राय सहित क्षेत्र के दर्जनों शिवभक्त शामिल हैं. कांवरिया यात्रा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read: गोपालगंज में जदयू नेता मोहनीश शाही ने उठाई एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, सरकार से की पहल की अपील


विज्ञापन
राजेश पांडेय

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन