गोपालगंज में जदयू नेता मोहनीश शाही ने उठाई एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, सरकार से की पहल की अपील

Updated:
विज्ञापन

मोहनीश शाही

जदयू नेता मोहनीश कुमार शाही ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की है. उन्होंने बार काउंसिल चेयरमैन और जदयू नेताओं से मुलाकात कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.

विज्ञापन

Gopalganj advocate protection act: जदयू लॉ सेल, बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है.

बार काउंसिल चेयरमैन और जदयू नेताओं से हुई मुलाकात

मोहनीश कुमार शाही ने बताया कि बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन एवं पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रामाकांत शर्मा तथा डुमरांव विधायक सह जदयू लॉ सेल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह से उनकी आत्मीय मुलाकात हुई. इस दौरान अधिवक्ताओं के हित, विधि व्यवस्था, न्यायिक सुधार, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और विभिन्न समसामयिक जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून जरूरी

उन्होंने कहा कि देशभर के अधिवक्ताओं की लंबे समय से मांग रही है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू किया जाए, ताकि अधिवक्ता निर्भीक और सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें.

मनन कुमार मिश्रा के प्रयासों की सराहना

मोहनीश कुमार शाही ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का मुद्दा मजबूती से उठाया है. इससे देशभर के अधिवक्ताओं का मनोबल बढ़ा है और अधिवक्ता समाज उनके प्रयासों का सम्मान करता है.

केंद्र और राज्य सरकार से की ठोस पहल की अपील

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, गरिमा और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाए.

Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन