राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित भाव से देश की सेना के साथ खड़ा जदयू

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित भाव से देश की सेना के साथ खड़ा जदयू

गोपालगंज. कर्पूरी सभागार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने किया जबकि बैठक की निगरानी जिला प्रभारी द्वारा की गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. कर्पूरी सभागार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने किया जबकि बैठक की निगरानी जिला प्रभारी द्वारा की गयी. जदयू की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देशभक्ति की भावना को दोहराते हुए हमारी वीर सेना के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने देश के जांबाज सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि “जदयू परिवार पूरी तरह से देश की सेना के साथ खड़ा है और राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित है.” जदयू का पूरा परिवार इस संदेश के साथ देश के हर नागरिक को एकजुट होने का आह्वान करता है ताकि हम सभी अपने सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का सम्मान कर सकें. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी विधानसभा प्रभारी, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, जमीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई.

नीतीश और 225 सीटों को बनाया मिशन

राज्यसभा सांसद एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने वर्चुअल माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में उन्होंने नीतीश कुमार की नीतियों और बहुआयामी विकास योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. श्री झा ने कहा, “2025 के विधानसभा चुनाव का हमारा एकमात्र नारा है – 2025 से 2030, फिर से नीतीश और 225 सीट.” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस नारे को जन-जन तक पहुंचाएं और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक बताएं.

विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनायी गयी. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया. बैठक में सभी स्तरों पर संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मीडिया के माध्यम से पार्टी की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर भी विस्तृत चर्चा हुई. इस बैठक में जदयू प्रवक्ता वृज किशोर सिंह, विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र कुमार, सुनील ठाकुर, उमेश ठाकुर, नजमुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुंवर, चंद्र भान सिंह, सुविकास सिंह, योगेश पटेल, नितेंद्र राय, उदय पटेल, नंदलाल मौर्य, बिंदा कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवा मनोज सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव (श्रम एवं तकनीकी) धनंजय पटेल सहित तमाम वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन