गोपालगंज: थावे में इंडियन ओवरसीज बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Updated:
विज्ञापन
थावे में इंडियन ओवरसीज बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ | Prabhat Khabar Network

थावे में इंडियन ओवरसीज बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

थावे में भवानी इंटरप्राइज एवं इंडियन ओवरसीज बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने किया. केंद्र से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिलेंगी.

विज्ञापन

Gopalganj News: थावे में गुरुवार को भवानी इंटरप्राइज एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में अतिथियों और ग्रामीणों ने ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत पर खुशी जतायी.

ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा

समारोह को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत की गयी है. इससे खासकर गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.

उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र शुरू होने से लोगों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के समय और मेहनत दोनों की बचत होगी.

कई तरह की बैंकिंग सेवाएं होंगी उपलब्ध

ग्राहक सेवा केंद्र के प्रोपराइटर शशि भूषण मांझी ने बताया कि केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और बैंकिंग सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी.

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रोपराइटर शशि भूषण मांझी ने मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार पटेल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया.

उद्घाटन में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में ज्योति कुमारी, राजेंद्र मांझी, दिलीप कुमार, विशाल कुमार, देव कुमार, अंजू कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने ग्राहक सेवा केंद्र खुलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए काफी सहूलियत होगी.

कार्यक्रम का समापन अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
चितरंजन उपाध्याय

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन