शिक्षा सेवकों का सेवा अभिलेख अपडेट के बिना नहीं मिलेगी वार्षिक वेतन वृद्धि

गोपालगंज. शिक्षा सेवकों एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) का सेवा अभिलेख जल्द संधारित करना होगा.
गोपालगंज. शिक्षा सेवकों एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) का सेवा अभिलेख जल्द संधारित करना होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, साक्षरता शाखा की ओर से जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व केआरपी को निर्देश जारी किया गया है कि प्रखंडों में कार्यरत शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) का सेवा अभिलेख अतिशीघ्र संधारित कर लिया जाये. इस संबंध में शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के विभिन्न पत्रों के आलोक में जिला कार्यालय ने कई बार आदेश निर्गत किया था, परंतु अधिकांश प्रखंडों की ओर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गयी है. जारी पत्र में कहा गया है कि अपर सचिव सह निदेशक जन शिक्षा के आदेशानुसार प्रति वर्ष एक जुलाई से शिक्षा सेवकों को पांच प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की स्वीकृति उन्हीं को मिलनी है, जिन्होंने कम-से-कम एक वर्ष की निर्बाध सेवा पूरी की हो. साथ ही वर्ष 2025 के संकल्प के तहत प्रति केंद्र शिक्षण सामग्री मद के तहत दी जाने वाली राशि 3405 रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दी गयी है. इसके अतिरिक्त डिजिटल गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (ता०म०) को स्मार्टफोन क्रय करने के लिए एकमुश्त 10 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उक्त सभी मदों का भुगतान तभी संभव है, जब सेवा अभिलेख में संबंधित बिंदुओं का उल्लेख और सत्यापन पूरा कर लिया जाये. इसलिए जिला स्तर से प्रखंडों को निर्देशित किया गया है कि सभी सेवा पुस्तकों को अद्यतन कराते हुए आवश्यक तथ्य, आदेश, तिथि एवं पात्रता की प्रविष्टि दर्ज कर अनिवार्य रूप से सत्यापन सुनिश्चित किया जाये. इसे अत्यंत आवश्यक मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरी कार्रवाई करने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




