पहली पत्नी को घर से निकाल पति ने रचाई दूसरी शादी

Updated:
विज्ञापन
पहली पत्नी को घर से निकाल पति ने रचाई दूसरी शादी

गोपालगंज. पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के बाद पति ने अपनी दूसरी शादी रचा ली है. इस मामले में पीड़िता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के बाद पति ने अपनी दूसरी शादी रचा ली है. इस मामले में पीड़िता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बाजार की रहने वाली सजदा खातून की शादी 3 वर्ष पूर्व सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रहमान अली के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक-ठाक रहा. लेकिन 2 माह बीतने पर दहेज में ₹200000 और बुलेट बाइक नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी बीच पता चला कि पति का किसी और लड़की से संबंध है. विवाहिता इस को लेकर विरोध करने लगी तो पति ने मारपीट शुरू दी. किसी तरह छह माह बीता, इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. ढाई वर्षों से विवाहिता अपने मायके में थी. इस बीच पता चला कि पति ने अपनी दूसरी शादी रचा ली है. इसको लेकर पंचायती हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, तो पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन