विजयीपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, आम लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
विजयीपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, आम लोगों की बढ़ी परेशानी

विजयीपुर. शनिवार शाम से हो रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर प्रखंड के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को जलजमाव से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

विजयीपुर. शनिवार शाम से हो रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर प्रखंड के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को जलजमाव से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण धान की फसलें सूखने लगी थीं, लेकिन रविवार को हुई अच्छी वर्षा ने किसानों को राहत दी है. खेतों में पानी भरने से धान की बोआई फिर से शुरू हो सकेगी. बारिश से विजयीपुर बाजार, मुसेहरी बाजार की सब्जी मंडी, मझवलिया और बंगरा बाजार में पानी भर गया, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक समस्या थाना गेट के सामने देखने को मिली, जहां लगभग एक फुट तक पानी जमा हो गया. विजयीपुर थाना परिसर और गेट के सामने जलजमाव के कारण थाना आने-जाने वाले लोग और पुलिसकर्मी भी प्रभावित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन